फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewellery worth Rs 22 lakh stolen from house, case filed against maid

Yamuna Nagar News: घर से 22 लाख के गहने चोरी, नौकरानी पर केस

Mon, 03 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 22 lakh stolen from house, case filed against maid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में डिंपल सिनेप्लेक्स के पास रहने वाले पवन गोयल के घर से लगभग 22 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। आरोप नौकरानी हेमा पर लगा है। पुलिस ने आरोपी नौकरानी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में पवन गोयल ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर घरेलू कामकाज के लिए नौकरानी हेमा को रखाथा। इससे पहले भी घर पर कई नौकरानियां रहीं लेकिन कभी कोई चोरी नहीं हुई। नवंबर में पता लगा कि अलमारी से जेवरात गायब हो रहे हैं। पहले उस पर अधिक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

बाद मेंपता लगा कि दो जोड़ी बालियां, दो हीरे के हार, तीन जोड़ी सोने के कड़े, तीन अंगूठियां व हीरा लगी सोने चेन चोरी की गई है। चोरी के बाद नौकरानी ने भी घर पर आना छोड़ दिया। आरोप है कि गहने नौकरानी हेमा ने चोरी किए है। चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी नौकरानी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के घर से चुराई नकदी

यमुनानगर। प्लाईवुड फैक्टरी के ठेकेदार से हजारों की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में यमुना गली निवासी घनश्याम ने बताया कि वह प्लाईवुड फैक्टरी करेड़ा में ठेकेदार है। शुक्रवार दोपहर बाद वह घर से खाना खाकर काम पर चला गया था। रात करीब सवा आठ बजे जब वह काम से घर लौटा तो ताला टूटा मिला। कमरे से साढ़े 14 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed