फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewellery and five mobile phones stolen from home

Yamuna Nagar News: घर से आभूषण और पांच मोबाइल चोरी

Wed, 18 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and five mobile phones stolen from home
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की बुटर विहार कॉलोनी में चोरों ने सूने घर से आभूषण और पांच मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राम भरोसा ने बताया कि वह छह फरवरी को अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गए थे। वह 14 फरवरी को जलौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी और दीवान बेड में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा पांच मोबाइल फोन गायब मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख 90 हजार रुपये हैं। संवाद
विज्ञापन


शिकायत केंद्र से चुराया बिजली का सामान
यमुनानगर। चोरों ने एचएसआईआईडीसी मानकपुर स्थित बिजली निगम के शिकायत केंद्र से हजारों का सामान चोरी कर लिया। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यूएचबीवीएन छछरौली सबडिवीजन में तैनात रामकुमार ने सदर जगाधरी थाना पुलिस को शिकायत दी कि एचएसआईआईडीसी मानकपुर स्थित बिजली निगम के कंप्लेंट सेंटर में चोरों ने सेंध लगाकर बिजली का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब कर्मचारी सेंटर पहुंचे तो सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed