फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery worth lakhs stolen from steel trader's house

स्टील कारोबारी के मकान से लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from steel trader's house
यमुनानगर। जगाधरी की पुरानी अनाजमंडी निवासी कारोबारी आशीष कुमार के घर के ताले तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख के सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय कारोबारी परिवार समेत अपने साले के मकान के मुहूर्त पर मेरठ गया हुआ था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह स्टील के चक्के का काम करता है। 25 अक्तूबर की शाम करीब 4 बजे परिवार सहित अपने साले के मकान के मुहूर्त में यूपी के मेरठ गया था। जाते समय वह घर के मुख्य गेट व दरवाजों के ताले लगाकर गए थे। 26 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे जब वे घर वापस आए तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों के दरवाजों के ताले भी टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां खुली पड़ी थीं।
विज्ञापन

जब सामान की जांच की तो वहां से एक सोने की चेन, 4 जोड़ी टॉप्स, पांच सोने की अंगूठियां, सोने के दो नाक के कोके, सोने का एक सेट गले का हार, दो छोटे टॉप्स, दो अंगूठियां बड़ी, एक लॉकेट, चांदी के सिक्के, 8 जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछवे, 2 जोड़ी चांदी की लक्ष्मी गणेश, दो मुरली कान्हा, दो मुकुट, दो कड़े, कड़े लेडीस भारी चांदी की चरण पादुका, चांदी की माला, चांदी की अंगूठी, सवाऊ माता की माला, चांदी का कड़ा, चांदी की स्टेट हेटर मशीन, एक हेडफोन, चार घड़ी, एक वॉकी टॉकी व बच्चों का मेटेरियल चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार-पांच लाख रुपये थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच के बाद शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शहर जगाधरी प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed