फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery worth lakhs stolen from house by breaking locks, four youths captured in CCTV

Yamuna Nagar News: ताले तोड़ घर से लाखों के गहने चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चार युवक

Sat, 20 Jul 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from house by breaking locks, four youths captured in CCTV
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के विशाल नगर में चोर घर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों के गहने चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चार अज्ञात युवक कैद हुए है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशाल नगर निवासी चिंतवन ने बताया कि वीरवार शाम को वह रिश्तेदारी में गई थी। शुक्रवार को जब वह घर आई तो उसने देखा कि घर का स्टील का गेट टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारियां खुली पड़ी थी। जिनके अंदर से दो मंगलसूत्र, छह सोने की अंगूठियां, मांग टीका, पांच हजार रुपये व अन्य सामान गायब था। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि रात करीब तीन बजे चार अज्ञात युवक बाइक पर आए। उन्होंने बाइक को भाटिया चक्की के पास खड़ा किया। पहले उसके घर का गेट तोड़ा। इसके बाद अंदर घुसकर चोरी की। इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बैंक के बाहर खड़े ट्रॉले के चार टायर चोरी
खारवन निवासी पुन्ना राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वीरवार रात को अपना 14 टायरी ट्रॉला पंजाब एंड सिंध बैंक के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब वह ट्रॉले के पास आया तो उसके चार टायर गायब थे। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed