फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery worth lakhs stolen from home

चोरों ने घर में घुसकर चुराए लाखों रुपये के आभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी में चोरों ने सूने घर में घुसकर करीब साढ़े चार लाख रुपये की कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी निवासी विशाल गांधी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह आठ सितंबर को परिवार के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में गया था। जब वह वापस आया तो घर का लगा ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से सोने के दो कड़े, दो चूड़ियां, एक चेन, हीरे की एक अंगूठी, सोने की दो अंगूठियां, चार कोके व अन्य आभूषण गायब मिले।
विज्ञापन

चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख 65 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके का मुआयना किया और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed