{"_id":"6344818ad16007762d46a7ac","slug":"jewelery-and-cash-worth-three-lakhs-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-houses-yamuna-nagar-news-knl1240411184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों के ताले तोड़ तीन लाख के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों के ताले तोड़ तीन लाख के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ करीब तीन लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
रादौर निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी व बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात के समय वह भी अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। सुबह जब वह घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर अलमारी से सवा दो तोले का एक सोने का सेट, एक सोने की अंगूठी, चांदी का सेट, दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी की चेन, चांदी के कड़े, तीन जोड़ी चुटकियां, एक चांदी की अंगूठी व 43 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, अलीपुरा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अक्तूबर को वह परिवार सहित शादी में साढौरा गया हुआ था। जाने से पहले वे घर को ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वह घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से सोने व चांदी के गहने, नौ सूठ, बर्तन व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
बैंक की छत पर लगे एसी और तार चोरी
जगाधरी। पंजाब एवं सिंध बैंक जगाधरी की शाखा प्रबंधक सुमिति गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह वे शनिवार को बैंक बंद करके घर चले गए थे। सोमवार को जब वे बैंक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बैंक की छत पर लगे एसी के तार, पाइप व फ्यूट ग्रिप चोरी थे। जिससे बैंक की बिजली बंद थी। जांच करने पर बैंक के ऊपर स्थित पोस्ट ऑफिस जगाधरी के जनरेटर की बैटरी भी गायब थी।