{"_id":"645a993c89ebd4e07f0f5414","slug":"jcb-started-construction-in-illegal-colony-yamuna-nagar-news-c-18-1-116567-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनी में निर्माण पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनी में निर्माण पर चली जेसीबी
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र यमुनानगर से लगते मंडेबर में दो एकड़ जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनी में मंगलवार को तोड़फोड़ की गई। जिला नगर योजनाकार देसराज पचिसिया की अध्यक्षता में बनी टीम ने कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से तुड़वा दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
डीटीपी देसराज पचिसिया ने बताया कि हरियाणा विकास एवं शहरी क्षेत्र के अधिनियम अनुसार डीसी राहुल हुड्डा ने पशुपालन विभाग के एसडीओ रामपाल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। वहीं एसएचओ फर्कपुर शीलावंती द्वारा पुलिस बल प्रदान किया गया। मंडेबर-फर्कपुर रोड़ स्थित इस कॉलोनी में फैली मिट्टी की सड़कों का जाल और छत के स्तर पर चार डीपीसी और निर्माणाधीन घर को धवस्त कर दिया गया। डीटीपी ने जिले की जनता से अपील की है कि वह ऐसी अनाधिकृत कॉलोनी में अपनी कमाई का निवेश न करें।
जमीन खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने से पूर्व भूमि उपयोग परिवर्तन अनुमति प्राप्त करने के लिए नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के पोर्टल में आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए यदि आवश्यक हो तो किसी भी कार्य दिवस में जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।