{"_id":"60bbd5da8ebc3e751975c85b","slug":"jcb-driver-and-woman-died-in-road-accident-yamuna-nagar-news-knl722284103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में जेसीबी चालक व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में जेसीबी चालक व महिला की मौत
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में जेसीबी चालक और महिला की मौत हो गई। पहला हादसा रणजीतपुर रोड पर मंशा देवी स्क्रीनिंग प्लांट के पास हुआ। वहां डंपर की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी चालक की मौत हो गई। दूसरा हादसा नेशनल हाईवे 344 के करेहड़ा चौक पर हुआ। यहां बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
बिलासुपर के गांव मिल्क खास निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमकार ने बताया कि उसका छोटा भाई शिव कुमार उर्फ नीटू (39) रणजीतपुर रोड स्थित मंशा देवी स्क्रीनिंग प्लांट पर जेसीबी चालक की नौकरी करता था। रोज की तरह शनिवार सुबह शिव कुमार बाइक पर सवार होकर अपने काम पर मंशा देवी प्लांट पर आ रहा था। मंशा देवी प्लांट के सामने कच्चा रास्ते पर डंपर ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने शिवकुमार को रणजीतपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर से जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जगाधरी सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।
दूसरा हादसे में उन्हेड़ी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वो और उसकी मां सुरेश रानी सहारनपुर में रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार सुबह लौटते समय करेहड़ा चौक पर मां ने फल खरीदने की बात कही। बाइक से उतरकर जब उसकी मां रेहड़ी से फल खरीदने के लिए सड़क पार करने लगी तो बाइक सवार ने उसकी मां को टक्कर मार दी। एमएम अस्पताल मुलाना में इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।