फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   JCB and tractor-trolley caught in illegal mining

Yamuna Nagar News: अवैध खनन में लिप्त जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
JCB and tractor-trolley caught in illegal mining
जिला उपायुक्त द्वारा अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देशों पर कार्य करते हुए खनन से संबंधित विभाग एवं पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है। जिससे राजस्व का नुकसान तो सरकार को हो ही रहा है साथ ही तस्करों द्वारा मनचाही जगह पर खनन करने से यमुना के साथ लगते गांव में बाढ़ आने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं इसी कड़ी के तहत तड़के तीन बजे खनन विभाग एवं बिलासपुर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। जिस के तहत कार्रवाई करते हुए एक मशीन एवं 2 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन करती हुई पकड़ी गई। वहीं खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि पकड़ी गई मशीन गांव स्वाबड़ी, सोम नदी के पास लगते स्क्रीनिंग प्लांट द्वारा अवैध खनन हेतु प्रयोग में लाई जा रही थी। ऐसे में स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और साथ ही उपरोक्त स्क्रीनिंग प्लांट का पोर्टल बंद करने के लिए भी विभाग को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दो अन्य वाहनों को गांव मोगली वाला से अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के चलते जब्त किया गया। खनन अधिकारी का कहना है कि कुछ दिन पहले ही अवैध खनन पर बनी टास्क फोर्स के चेयरमैन डीसी द्वारा खनन माफिया पर कार्रवाई करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे जिनका अनुसरण करते हुए यह कार्रवाई की गई और भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed