फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jayghosha echoed by Veer Bajrangi on Jayanti, Yamunanagar

जयंती पर वीर बजरंगी के गूंजते रहे जयघोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jayghosha echoed by Veer Bajrangi on Jayanti, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सभी मंदिरों में संकट मोचन हनुमान की आराधना व आरती की गई। हालांकि कोविड-19 नियमावली के अनुसार मंदिरों में कम ही लोग पहुंचे। वहीं मंदिर समितियों की ओर से विशेष प्रबंध किए गए। लोगों ने घरों में ही हनुमान की स्तुति की। इस दौरान जिलेभर में जय वीर बजरंगी के जयघोष सुनाई दिए।
सुबह पांच बजे से ही मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। भीड़ से बचने के लिए लोग अधिकांश लोग सुबह ही मंदिरों में पूजा करने पहुंचे। इस दौरान जिले के सभी मंदिरों में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम हुए। शहर के प्राचीन चिट्टा मंदिर और जिले के ऐतिहासिक श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन व आरती हुई। इसके अलावा प्राचीन श्रीमूर्ति देवी मंदिर, दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर, रामजी की कुटिया, रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर, रघुनाथ मंदिर, राम जानकी मंदिर, श्री देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम हुए। हवन के साथ पूजन किया गया।
विज्ञापन

सीताराम हनुमान मंदिर में 56 व्यंजनों का भोग लगाया
सरस्वती नगर। सरस्वती धाम पर स्थित सीताराम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान का चोला, झंडा चढ़ाकर पूजा की गई। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। जन्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में महंत हरिदास व पंडित विकास ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूर्ण करवाया। हवन के बाद कोरोना नियमावली के अनुसार भंडारा करवाया गया। वहीं सबलपुर गायक मंडली ने भगवान श्रीराम, परम रामभक्त हनुमान के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस का पान करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान
बिलासपुर। रक्त की एक-एक बूंद मौत के मुंह में जा रहे व्यक्ति को जीवन दान दे सकती है। सड़क दुर्घटनाओं, आपदा के शिकार, जटिल प्रसव के दौरान, थैलीसीमिया व कैंसर के मरीजों को खून की कमी के चलते मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं, जिसके लिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। यह बातें पंचमुखी हनुमान कल्याण समिति के प्रधान सुखबीर सिंह ने रक्तदान शिविर के दौरान कही। शिविर हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर बसातियां में लगाया गया। शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेडक्रास यमुनानगर की टीम ने रक्त एकत्र किया। इस दौरान समिति के रोबिन अग्रवाल, गुरविंदर सिंह, जसबीर सिंह, ओमकार सिंह, शिव चरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed