फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Janvi, Razia and Harshit top in Vedic mathematics competition

Yamuna Nagar News: वैदिक गणित स्पर्धा में जानवी, रजिया और हर्षित अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Janvi, Razia and Harshit top in Vedic mathematics competition
सीवन। एसएस बाल सदन स्कूल में वैदिक गणित की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संजीव शर्मा व संजय सरदाना ने बताया कि वैदिक गणित संख्यात्मक गणनाओं को तेजी से हल करने के लिए विधियों का एक संग्रह है। इससे बच्चों की सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है, गणना में समय कम लगता है और गणना तेजी से होती है। वैदिक गणित सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाता है जिससे बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने में मदद मिलती है। वैदिक गणित से गणित रोचक बनता है और बच्चे के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैदिक गणित के पांच मूल नियम हैं जो गणना को अधिक आसान और कम समय लेने वाला बनाते हैं। यह संख्याओं की क्षमता को बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल से बच्चे कैट, एनडीए, बैंक परीक्षा, प्रदेश स्तरीय नौकरी की परीक्षा या केंद्रीय नौकरी की परीक्षा में भी गणित को आसानी से हल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर करवाई गर्ई। नौवीं कक्षा रेड जोन में जानवी ने प्रथम स्थान, नैतिक ने दूसरा स्थान और लक्ष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लू जोन में रजिया ने प्रथम स्थान, दिक्षा सैनी व दिव्या शर्मा ने दूसरा स्थान और प्राची शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रीन जोन में हर्षित ने प्रथम स्थान, दुष्यंत ने दूसरा स्थान और सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed