फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jammu and Kashmir's paper walnuts are a hit at the fair

Yamuna Nagar News: मेले में जम्मू-कश्मीर के कागजी अखरोट की धूम

Wed, 13 Nov 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir's paper walnuts are a hit at the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कपालमोचन मेला देखने के लिए आप आए और बिना अखरोट के लौटे ऐसा हो नहीं सकता। मेले में अलग-अलग किस्मों का अखरोट भी मिल जाएगा। श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कागजी अखरोट का ही पसंद कर रहे।
यह अखरोट दांतों से तोड़ने की बजाय हाथों से थोड़ा सा दबाते ही टूट जाता है और खाने में स्वाद भी भरपूर। वैसे तो मेले में अखरोट की हर जगह दुकानें लगी हैं, यदि श्री ऋणमोचन सरोवर के निकट लगी सहारनपुर के सिंदल सिंह का बेहड़ा गांव के निवासी विजनपाल की दुकान पर पहुंचे तो यहां कागजी अखरोट की बड़ी दुकान मिल जाएगी। यहां एक नहीं दो नहीं बल्कि कागजी अखरोट का भंडार मिल जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदार विजनपाल ने बताया कि कपालमोचन मेले में वे 15 साल से कागजी अखरोट की दुकान लगाते आ रहे हैं। शुरुआती दौर में वे अखरोट का कम भंडारण करते थे, लेकिन जैसे-जैसे मांग बढ़ती गई, उन्होंने भी कागजी अखरोट के बैग की संख्या बढ़ा दी। वे अखरोट जम्मू-कश्मीर के बड़े आढ़ती से उठाते हैं, उसके बाद वे अपने सहारनपुर में शक्तिपीठ श्री शाकुंभरी माता मंदिर के पास अखरोट की दुकान को लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपालमोचन मेले में 15 साल से दुकान को लगाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले में करीब 60 बैग लेकर आते हैं जिसमें 25 किलो होता है। मेले के आरंभ से दो दिन पहले आ जाते हैं और जब तक मेले का समापन नहीं हो जाता, तब तक वहीं पर ही अखरोट भेजते हैं। मेले में वे 300 से 350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से करीब 20 से 25 बैग बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed