{"_id":"67745ea927ae07377d0f0cae","slug":"jam-caused-due-to-overloaded-truck-and-trolley-getting-stuck-on-lal-dhang-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-130765-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लाल ढांग पर ओवरलोड ट्रक व ट्रॉली फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लाल ढांग पर ओवरलोड ट्रक व ट्रॉली फंसने से लगा जाम
विज्ञापन
प्रतापनगर। खंड प्रतापनगर से पांवटा साहिब हाइवे पर लाल ढांग पर मंगलवार को फिर से जाम लग गया। इसका मुख्य कारण ओवरलोड वाहन। इस जगह पर तीव्र मोड़ व चढ़ाई शुरू हो जाने के कारण ओवरलोड वाहन फंस जाते हैं। ऐसे में यहां घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। मंगलवार को भी ओवरलोड ट्रक फंस गया था। वहीं जब, ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली वहां से गुजरने लगी तो वह भी फंस गई। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। ऐसे में दोनों तरफ जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया।
काफी मशक्कत के बाद वाहन चालकों व राहगीरों ने किसी तरह मार्ग को खुलवाया। तब जाकर वाहन अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़े।
राहगीर श्याम सिंह, विकास, मोहित, सतीश, संदीप कुमार आदि का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन लाल ढांग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां हर समय कोई ना कोई भारी वाहन फंसा रहता है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते सारा दिन ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं जो आम जनता के लिए मुसीबत बने हुए हैं।