फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jain family became an example for the society

Yamuna Nagar News: समाज के लिए नजीर बना जैन परिवार

Wed, 15 May 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Jain family became an example for the society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एकल परिवारों के चलन में कई संयुक्त परिवार मिसाल बने हुए हैं। ऐसा ही विजय कॉलोनी का जैन परिवार है, जहां छह भाइयों का 27 सदस्यीय परिवार साथ रहता है। ये लोग एक-दूसरे की दिक्कतों में ढाल बन रहे हैं। कोरोना महामारी से लेकर अन्य आर्थिक व सामाजिक परेशानियों में परिवार की एकजुट काम आई, वहीं हर चुनाव में पूरे परिवार का एक साथ मतदान करना भी ध्यान खींचता है।
अन्य कार्यक्रमों में भी परिवार एक तस्वीर में दिखता है। परिवार की नींव स्वर्गीय धर्मपाल जैन व उनकी 82 वर्षीय पत्नी जयमाला हैं। उन्होंने सभी बेटों को न सिर्फ लायक बनाया बल्कि साथ मिलकर रहने की भी परवरिश दी। उनकी शादी के बाद यही सीख बहुओं व पोते-पोतियों को दी। धर्मपाल के छह बेटों में सबसे बड़े प्रमोद की वर्ष 2000 में हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तब से प्रमोद की 50 वर्षीय पत्नी राजरानी व इकलौते बेटे 30 वर्षीय निशांत के साथ प्रमोद के माता-पिता और पांचों भाईयों के परिवार हर दिक्कत में साथ हैं। निशांत बीटेक कर नौकरी कर रहा है और उसकी 25 वर्षीय सपना से शादी हो चुकी है। प्रमोद के छोटे भाई 52 वर्षीय सुबोध का कूलर-अलमारी का बिजनेस है, जिनकी 47 वर्षीय पत्नी नीलम व तीन बच्चों में 26 वर्षीय रोबिन, 24 वर्षीय प्रिया, 22 वर्षीय जतिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध से छोटे 50 वर्षीय सुनील जैन का कॉलोनी में करियाना स्टोर है। सुनील की 45 वर्षीय पत्नी विनिता व तीन बेटियां 20 वर्षीय मुस्कान, 18 वर्षीय विधि जैन, 16 वर्षीय अर्पिता है। सुनील से छोटे 47 वर्षीय राजीव हैं, जिनकी 44 वर्षीय पत्नी डोली व तीन बच्चों में 20 वर्षीय प्रियंका, 18 वर्षीय प्राची व 13 वर्षीय श्रयांश हैं।
राजीव से छोटे 44 वर्षीय विकास जैन दुकानदार हैं, जो आम आदमी पार्टी में यमुनानगर ब्लॉक अध्यक्ष हैं। जिनकी 43 वर्षीय पत्नी बबीता व दो बेटे 20 वर्षीय वंश व 17 वर्षीय यश है। सबसे छोटे भाई 42 वर्षीय नवीन कलकत्ता में जॉब करते हैं, जिनकी 38 वर्षीय पत्नी मनीषा व दो बच्चों में 14 वर्षीय पारस व 12 वर्षीय मानसी है।

परिवार के लिए समर्पण के किस्से
मूल रूप से यूपी में कैराना के गांव बुचाखेड़ी के धर्मपाल वर्ष-1980 में काम की तलाश में यमुनानगर आए। काम नहीं मिला तो पत्नी जयमाला व बच्चों के लिए कपड़े की फेरी लगाई। कई साल वीना नगर में किराये पर रहे फिर पत्नी जयमाला के जेवर बेच धर्मपाल ने विजय कॉलोनी में प्लॉट खरीदा। वहां एक कमरा बनाकर परिवार सहित रहे। मोदी मिल में आठ-दस साल काम कर घर के साथ छह बेटों की शादियां कर परिवार बड़ा किया। तब से अब तक यहीं छह भाइयों के परिवार बसे हैं। परिवार में रहने को सुनील ने दूसरे प्रदेश से मिला नौकरी का ऑफर ठुकराया तो सुबोध ने परिवार की आर्थिक तंगी देख गांव-गांव जाकर आइसक्रीम बेची। इसी तरह परिवार पर कोरोना महामारी व अन्य तरह की आर्थिक व सामाजिक दिक्कतों में सभी सदस्य एक दूसरे की ढाल बने रहे। धर्मपाल का गत वर्ष देहांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed