{"_id":"61633e868ebc3e626637cdfe","slug":"jagadhri-s-five-parks-will-be-beautified-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86102749","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगाधरी के पांच पार्कों का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगाधरी के पांच पार्कों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ट्विनसिटी के पार्कों के सुंदरीकरण व रखरखाव को लेकर नगर निगम प्रयासरत है। ट्विनसिटी के 46 पार्कों के सुंदरीकरण का जिम्मा जहां एसोसिएशनों को दिया गया है। वहीं लगभग 60 पार्कों के विकास की जिम्मेदारी निगम पर है। इसी कड़ी में निगम की ओर से जगाधरी के पांच पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इन पार्कों पर लगभग 27 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है।
नगर निगम की ओर से जगाधरी के वार्ड नंबर 2 के विष्णु गार्डन स्थित पार्क, श्रीनगर कॉलोनी स्थित पार्क, गोपाल नगर स्थित पार्क, गुलाब पार्क व पुरानी सब्जी मंडी स्थित पार्क का विकास किया जाएगा। निगम की ओर से इन पार्कों का जहां सुंदरीकरण किया जाएगा, वहीं क्षतिग्रस्त हो चुकी दीवारों व टूट चुके झूलों को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा जिन पार्कों में ओपन जिम नहीं है। वहां, ओपन जिम भी स्थापित की जाएगी। सैर करने के लिए चारों तरफ इंटरलॉकिंग टाइलों से निर्मित फुटपाथ बनाया जाएगा।
जगाधरी और यमुनानगर के लगभग 106 पार्क है। इनमें से 46 पार्कों की रखरखाव व सुंदरता बनाए रखने का कार्य वहां की पार्क एसोसिएशन व सभाओं की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए निगम इन संस्थाओं को दो रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से रखरखाव खर्च देता है। अब इस खर्च का निगम द्वारा बढ़ाकर पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर किया जाएगा। लगभग 60 ऐसे पार्क भी हैं, जिनकी जिम्मेवारी निगम के पास है। जिनका रखरखाव व सुंदरीकरण निगम की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
निगम की ओर से जगाधरी के पांच पार्कों के विकास को लेकर लगभग 27 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर अलॉट होते ही पांचों पार्कों का विकास किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को शुद्ध वातावरण मिले। सेहत बनाने के लिए अच्छे पार्क मिले। इसके लिए हम प्रयासरत है। सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। - मदन चौहान, मेयर, यमुनानगर जगाधरी