{"_id":"6adfb7481370b494d10cf2eb","slug":"crowds-throng-markets-during-the-festive-season-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165223-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: त्योहारों पर बाजार में उमड़ी भीड़, जाम बना सिटी बस के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: त्योहारों पर बाजार में उमड़ी भीड़, जाम बना सिटी बस के लिए चुनौती
Tue, 27 Oct 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर लगा जाम व निकलते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। त्योहार शुरू होते ही शहर के बाजार में खरीदारों की उमड़ी भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हालात यह हैं कि सिटी बस रफ्तार थम गई है। सिटी बस के फेरे पूरे नहीं हो पा रहे है।
त्योहारों पर बाजार में हर दिन लोगों व वाहनों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शहर के बाजारों में पार्किंग न होने के कारण लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम लगता है। इस जाम से जहां लोग परेशान हैं, वहीं रोडवेज की सिटी बस भी हांफने लगे गई है। यह बस शहर के भीतर भी चलती है और मुख्य मार्ग से गुजरती है।
यहां पर बाजार में भीड़ के कारण जाम लगा रहता है और बस इसमें फंस रही है। हालात ऐसे हैं कि जगाधरी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन का सफर करने में पौना घंटा तक लग रहा है। इससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। सड़कों पर अनियंत्रित यातायात और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण मार्ग अत्यंत संकरे हो गए हैं।
विज्ञापन
इस स्थिति के चलते जगाधरी से रेलवे स्टेशन तक के सामान्य सफर को तय करने में भी चालकों को निर्धारित समय से पौना घंटे से अधिक का समय लग रहा है। समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने के कारण बसों की निर्धारित समय सारणी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।
दिन-प्रतिदिन गहराती जाम की समस्या के कारण बसों के रोजाना के फेरे (चक्कर) पूरे करना भी परिवहन कर्मचारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। रेलवे स्टेशन रोड, महावीर चौक, नगर निगम चौक, शहीद भगत सिंह चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, महाराणा प्रताप चौक मार्ग अति-व्यस्त इलाकों में स्थिति सबसे अधिक खराब है।
लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के इस दौर में यातायात नियंत्रण के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं ताकि बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चूंकि अब हर दिन बाजारों में भीड़ बढ़ेगी।
सिटी बस सेवा चालू है और त्योहार के दिनों में जारी रहेगी। जहां ज्यादा दिक्कत होगी, वहां के लिए यातायात पुलिस व प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। फिलहाल अभी कहीं बस फंसने की कोई घटना नहीं है। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक नगरीय बस सेवा।
त्योहार के दिनों में बाजारों में भीड़ बढ़ना स्वाभिवक है। इस दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जहां जाम की स्थिति ज्यादा रहती है वहां व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके बाद वहां पर कार्रवाई भी की जाएगी। - संदीप कुमार, प्रभारी थाना यातायात।