फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jagadhari block became champion in Kho-Kho

Yamuna Nagar News: खो-खो में जगाधरी खंड बना चैंपियन

Mon, 01 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jagadhari block became champion in Kho-Kho
प्रतिद्वंदी के पाले में गेंद पहुंचाने के प्रयास करता ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को खो-खो और वॉलीबॉल के मैच सरस्वती नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर में करवाए गए। इस दौरान खो-खो के अंडर-17 और 19 आयु वर्ग और वॉलीबॉल अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों के मैच करवाए गए। अन्य आयु वर्ग श्रेणी के मैच बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए।

जगाधरी खंड की टीम ने खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जगाधरी टीम ने जिले की सभी टीमों को पटखनी देते हुए अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में जिले में पहला स्थान पाया। वहीं, दोनों आयु वर्ग में खंड सरस्वती नगर की टीम जिले में दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग में वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में सरस्वती नगर खंड की टीम ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खंड व्यासपुर की टीम जिले में दूसरे स्थान पर रही। इसके अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों के मैच सोमवार को होंगे। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी खिलाड़ियों ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। विद्यार्थियों को इसमें अवश्य भाग लेना चाहिए। इस दौरान सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कांबोज, शिक्षाविद व पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया, पूर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed