{"_id":"66834357065a2f2081090b24","slug":"iti-today-is-the-last-chance-for-counseling-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121286-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई ः काउंसलिंग का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई ः काउंसलिंग का आज अंतिम मौका
Tue, 02 Jul 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का सोमवार को चौथा दिन रहा। पहले चरण की काउंसलिंग में अब एक दिन शेष है। ऐसे में सोमवार को आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए। अब तक पहले चरण की मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले 300 विद्यार्थियों दाखिला लिया है।
पहली मेरिट लिस्ट में 749 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। दो जुलाई को पहली चरण की काउंसलिंग को अंतिम दिन है। तीन जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। पहला चरण लगभग समाप्त हो चुका है। पहली सूची में सीट पाने वाले कुल विद्यार्थियों में से 50 प्रतिशत ने भी दाखिला नहीं लिया है। इसका कारण प्राथमिक ट्रेड न मिलना बताया जा रहा है।
कार्यवाहक प्राचार्य पवन कुमार कांबोज ने बताया कि विद्यार्थियों ने आवेदन के दौरान एक साथ कई ट्रेड भरी थी। विद्यार्थियों ने प्राथमिक व वैकल्पिक ट्रेड थे। मेरिट लिस्ट तैयार होने के साथ जिन विद्यार्थियों को प्राथमिक ट्रेड नहीं मिली है, वे अधिकांश विद्यार्थी भरी वैकल्पिक ट्रेड में दाखिला नहीं ले रहे हैं। यह दाखिले कम होने का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
सोमवार को पहली लिस्ट में सीट पाने वाले करीब 120 विद्यार्थियों ने आईटीआई पहुंचकर दाखिला लिया। जबकि संस्थान पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या इससे ज्यादा रही। स्टाफ सदस्यों के अनुसार करीब 300 विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे थे। जिसमें से काफी ने ट्रेड न पसंद आने पर दाखिला नहीं लिया। करीब करीब 30 विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी फीस जमा नहीं करवाई है।
इससे उनकी सीट पक्की नहीं की गई है। अभी तक करीब 80 विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की है। जब तक फीस जमा नहीं होगी, उनकी सीट पक्की नहीं की जाएगी। इसके साथ पहले चरण में अब तक करीब 300 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। पहले चरण के लिए मेरिट लिस्ट 28 जून को जारी की गई थी। लिस्ट दोपहर में जारी की गई, ऐसे में दाखिले के लिए आधा दिन ही शेष है।
इस पर पहले दिन कुल 22 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। दूसरे दिन शनिवार को 105 विद्यार्थियों ने और तीसरे दिन राविवार को कुल 50 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं सोमवार को करीब 120 विद्यार्थियों ने दस्तावेज की जांच करवाकर दाखिला करवा लिया। पहली मेरिट लिस्ट में कुल 749 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। अब तक कुल 300 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। पहली सूची से 449 सीट खाली हैं, जिनके लिए अंतिम दिन मंगलवार को काउंसलिंग होगी।
आईटीआई में दाखिले चल रहे हैं। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा दाखिले हुए। अभी तक कुल 300 विद्यार्थी विभिन्न ट्रेड में दाखिला ले चुके हैं। मंगलवार को पहले चरण की काउंसलिंग का अंतिम दिन है, जबकि फीस तीन जुलाई तक जमा की जा सकती है। - पवन कुमार कांबोज, कार्यवाहक, प्राचार्य आईटीआई।