फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   iti, students

दाखिला लेने वाले से ज्यादा पहुंचे ट्रेड कैंसिल करवाने

Fri, 19 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
iti, students
आईटीआई में दाखिला कराने आए विद्यार्थीयों के दस्तावेज जांचते अध्यापक। - फोटो : YAMUNA NAGAR
स्कल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट ऑफ हरियाणा की ओर से आईटीआई में दाखिला के लिए मेरिट लिस्ट वीरवार को जारी कर दी गई। शुक्रवार को आईटीआई में दाखिला लेने वालों से अधिक संख्या ट्रेड्स कैंसिल करवाने वालों की थी। मनपसंद ट्रेड न मिलने पर दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी ट्रेड कैंसिल करवा दी। अब इन विद्यार्थियों का नाम दूसरी सूची में आएगा। वहीं सूची जारी करने से पूर्व विद्यार्थियों को जारी किए जाने वाले मैसेज कइयों को नहीं मिले। आपसी सहयोग से उन्हें दाखिला प्रक्रिया का पता चला। जिसके बाद वे आईटीआई पहुंचे।
विज्ञापन

वीरवार को मेरिट सूची देरी से जारी होने के कारण ज्यादा दाखिले नहीं हो पाए थे। वीरवार को पूरे दिन में केवल 35 विद्यार्थियों ने ही दाखिला करवाया था। लेकिन वीरवार देर शाम तक विद्यार्थियों के पास मैसेज पहुंचे, जिसके बाद आईटीआई में दाखिला लेने वालों की भीड़ लग गई। शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे तक 36 दाखिले हो चुके थे। कॉलेज टाइम तक आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स के लिए 138 विद्यार्थियों के एडमिशन हुए।
विज्ञापन

ट्रेड कैंसिल करवाने वालों को दूसरी लिस्ट में मिलेगा स्थान : मनपसंद ट्रेड न मिलने पर दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी ट्रेड कैंसिल करवा दी। कैंसिल करवाने से पूरे विद्यार्थी के सभी प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों की जांच हुई। इसके साथ ही उनके डॉक्यूमेंट्स पोर्टल पर अपलोड किए गए। जिसके बाद ट्रेड कैंसिल हुई। इसी के साथ ही ऑटोमेटिक उनका नाम दूसरी लिस्ट के लिए अपलोड हो जाएगा। इसके लिए उन्हें अलग से आवेदन नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल चला धीमा हुई परेशानी : दाखिला प्रक्रिया के दौरान पोर्टल की गति धीमी रही। पोर्टल के हर पेज को खुलने में 30 सेकेंड से एक मिनट का वक्त लगा। जिससे विद्यार्थियों के साथ साथ दाखिला अधिकारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यमुुनानगर आईटीआई में पर्याप्त बंदोबस्त होने के चलते ज्यादा परेशानी नहीं हुई। आईटीआई की ओर से वरिष्ठ विद्यार्थियों को भी सहायता के लिए रखा गया।
यमुुनानगर में हो रहे छछरौली के दाखिले : छछरौली से दाखिला करवाने पहुंचे सूर्या पंजेटा ने बताया कि उसने छछरौली आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था। उसके पास वीरवार शाम को मैसेज आया कि मैरिट सूची में उसका नाम है। इस दौरान उसे पता चला कि उसे डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई यमुनानगर होगा और दाखिला भी यहीं होगा। सूर्या ने बताया कि दाखिला यहां होने के बाद उसकी क्लासेज छछरौली में लगेगी।
मनपसंद ट्रेड नहीं मिली तो करवाई कैंसिल : दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद आईटीआई पहुंचे छात्र रिपांशु ने बताया कि उसने इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था। वीरवार को उसे मैसेज आया की सका नाम फर्स्ट मेरिट लिस्ट में आ गया है, लेकिन जब उसने यूजर आईडी पर देखा तो उसकी ट्रेड इलेक्ट्रिशियन न होकर फॉउंडरमैन थी। रिपांशु ने बताया कि वह इलैक्ट्रिशियन में दाखिला लेना चाहता है, जबकि अंकों के अनुसार वह इसका पात्र भी है, फिर भी उसे ट्रेड नहीं मिली। जिस कारण वह ट्रेड कैंसिल करवा रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेड कैंसिल करवाने वालों की रही।

दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है। जिन विद्यार्थियों ने अपनी ट्रेड कैंसिल करवाई है, उन्हें दूसरी मैरिट लिस्ट में स्थान मिल जाएगा। यह पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण हुआ है, जो ठीक हो जाएगा। छछरौली आईटीआई के लिए दाखिला यमुनानगर में हो रहे हैं। वहीं नाचरौन आईटीआई की एक ट्रेड का एडमिशन उनके पास हो रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके पूरे प्रबंध किए गए हैं।
- डीपी लूथरा, प्रिंसिपल, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed