{"_id":"6463e5005af6ef2389026604","slug":"iti-student-kidnapped-stripped-naked-and-made-video-yamuna-nagar-news-c-18-1-123306-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई छात्र को किया अगवा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई छात्र को किया अगवा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो
Wed, 17 May 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई साढौरा के एक छात्र को कार सवार आरोपियों ने पहले पीटा और फिर पिस्टल तानकर उसे कार में अगवा कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट की और निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मियांपुर रोड पर फेंककर फरार हो गए। थाना साढौरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव संधाय के शुभम, बसातियांवाला के विकास व ज्ञानेवाला के हैप्पी सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के युवक ने बताया कि वह राजकीय आईटीआई का छात्र है। आईटीआई के बाहर सोमवार सुबह नौ बजे कार में आए आरोपी शुभम, विकास, हैप्पी व उनके साथियों ने गंडासी व तलवारों से हमलाकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसे जबरन कार में बैठा लिया। कार में बैठाते ही शुभम ने पिस्टल व हैप्पी ने देसी कट्टा उसकी कनपटी पर रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी कार में उसे कई जगह लेकर गए और मारपीट की। एक जगह आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पिटाई करने का वीडियो बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि इसकी शिकायत उसने पुलिस से की तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे मियांपुर रोड पर कार से नीचे फेंक दिया। इससे वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पिस्टल व देसी कट्टे से फायर किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने फरार होने से पहले उसे व उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के छोटे भाई ने बताया कि तीन साल पहले गांव के स्कूल में बड़े भाई का संधाय के शुभम के साथ झगड़ा हो गया था। तब पंचायती तौर पर फैसला हो गया था। इसके बाद भी आरोपी शुभम उनसे रंजिश रखने लगा। शुभम व हैप्पी पर पहले से भी केस दर्ज हैं।
तीनों नामजद आरोपियों सहित उनके अज्ञात साथियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - मेम सिंह, एसएचओ थाना साढौरा।