फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: No interest in GEO Informatics trade

Yamuna Nagar News: आईटीआई ः जीईओ इंफोर्मेटिक ट्रेड में नहीं रुचि

Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
ITI: No interest in GEO Informatics trade
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई की जीईओ इंफोर्मेटिक ट्रेड इस साल बंद होती नजर आ रही है। इस ट्रेड में विद्यार्थियों ने बिल्कुल भी रूचि नहीं दिखाई। इसका अंदाजा इसे से लगाया जा सकता है कि आईटीआई में इस बार दाखिले के लिए 8620 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। कुल 8620 में से जीईओ इंफोर्मेटिक के लिए मात्र एक विद्यार्थी ने आवेदन किया। उसे बिना किसी मेरिट लिस्ट के पहली बार में ही दाखिला दे दिया गया।
इसके अलावा किसी विद्यार्थी ने जीईओ इंफोर्मेटिक के लिए आवेदन नहीं किया। जिस कारण ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के चार चरण के बाद भी इसमें मात्र एक दाखिला हुआ है। इस ट्रेड में कुल 24 सीटें हैं और चार चरण समाप्त होने के बाद इसकी 23 सीटें खाली हैं। अब इन 23 सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग होगी। यदि ओपन काउंसलिंग में इस ट्रेड की छह सीटें नहीं भरती हैं तो यह ट्रेड बंद कर दी जाएगी। वहीं इस ट्रेड में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को अपनी ट्रेड बदलनी होगी।
विज्ञापन

पिछले साल भी इस ट्रेड की यही हालत थी, जिसमें सबसे कम दाखिले हुए थे। हालांकि आवेदन व काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को जीईओ इंफॉर्मेटिक ट्रेड के प्रति बताया और प्रेरित भी किया गया था। बावजूद इसके विद्यार्थियों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस ट्रेड में अभी मात्र एक दाखिला हुआ है और इसकी 23 सीटें खाली है। जिसे ओपन काउंसलिंग सत्र में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आईटीआई के ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का चौथा एवं अंतिम चरण सोमवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन मात्र 23 विद्यार्थियों ने विभिन्न दाखिला लिया। इस चरण में दाखिला लेने के वाले विद्यार्थियों के पास फीस भरने का मंगलवार तक का मौका है। जो विद्यार्थी फीस भर दी जाएगी उनकी सीट पक्की हो जाएगी। फीस न भरने वाले विद्यार्थियों का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। मंगलवार को फीस जमा होने के बाद शेष सीटों का ब्योरा तैयार किया जाएगा।
फिलहाल चौथे एवं अंतिम चरण की कट ऑफ लिस्ट में कुल 265 विद्यार्थियों को सीट अलाॅट की थी। रविवार तक चौथे चरण में 151 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। वहीं सोमवार को अंतिम दिन 23 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस चरण में कुल 174 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं, जिसके बाद 91 सीटें चौथी मेरिट लिस्ट की खाली रह गई हैं।
आठ से 23 तक होगी ओपन काउंसलिंग
ऑनलाइन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आईटीआई रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग से दाखिला दिया जाएगा। निदेशालय की ओर से इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार आठ से 23 अगस्त तक विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 12 अगस्त से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को 12 अगस्त को मेरिट कार्ड व मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।


ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के सभी चरण समाप्त हो चुके हैं। इस दौरान जीईओ ट्रेड में मात्र एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। वहीं आठ से 23 अगस्त से रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग की जाएगी। विद्यार्थी आठ से 23 अगस्त तक दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगे। जबकि 12 अगस्त से विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed