फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI : Merit list for the last phase of admission will be released today, Yamunanagar

आईटीआई ः दाखिले के अंतिम चरण की आज जारी होगी मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ITI : Merit list for the last phase of admission will be released today, Yamunanagar
आईटीआई की इमारत। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के अंतिम व पांचवें चरण की प्रक्रिया के लिए बुधवार को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। हर बार की तरह इस बार पोर्टल में खराबी न आई तो समय पर लिस्ट जारी हो जाएगी। इस चरण में कुल 273 सीट के लिए दाखिले होने हैं। मंगलवार को संस्थान में करीब एक सौ विद्यार्थी ही आवेदन करने पहुंचे। प्रक्रिया 26 नवंबर तक चलेगी।
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के चार चरणों में दस्तावेज जांच के लिए दो से तीन दिन निर्धारित किए गए थे। रुझान न आने के कारण विभाग हर बार फीस भरने की अंतिम तिथि तक दस्तावेज जांच के निर्देश जारी कर देता था। इस बार विभाग ने पहले से ही दस्तावेज जांच अंतिम दिन तक करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बाद में तिथि बढ़ाने की जरूरत ही न पड़े।
विज्ञापन

इस चरण में दस्तावेजों की जांच 24 से 26 नवंबर तक की जाएगी। फीस भरने की अंतिम तिथि भी 26 नवंबर ही निर्धारित की गई है। इस चरण के शेड्यूल के अनुसार मंगलवार तक विद्यार्थी आवेदन कर ट्रेड इत्यादि में बदलाव व त्रुटियां ठीक करवा सकते हैं। इसके बाद 24 नवंबर को पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ ही दस्तावेज जांच शुरू की जाएगी। 24 व 26 तक दस्तावेजों की जांच होगी। वहीं फीस भरने की अंतिम तिथि भी 26 नवंबर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेने का विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। विभाग की ओर से अभी किसी नए चरण की अधिसूचना नहीं जारी की है। इस चरण में 273 सीटों पर दाखिला होना है। आईटीआई संस्थान में कुल 1320 सीट हैं। इसके लिए 13200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। हर चरण में 50 से 55 फीसदी ही दाखिले हो पाए। अभी 273 सीट खाली है। इस विभाग की ओर से पांचवां चरण भी करना पड़ा। यह अतिरिक्त चरण है। इस चरण में दाखिला प्रक्रिया से चूके और नए विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

पांचवें चरण मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी। सुबह सीट अलॉट होने के बाद दस्तावेजों की जांच कर दाखिले किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया का यह अंतिम चरण है। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed