{"_id":"66b297e1ce8131c21000c3e4","slug":"iti-30-seats-vacant-after-four-phases-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-123303-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई ः चार चरणों के बाद 30 फीसदी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई ः चार चरणों के बाद 30 फीसदी सीटें खाली
Wed, 07 Aug 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन प्रक्रिया चार चरणों के बाद मंगलवार को समाप्त हो गई। मंगलवार को चौथे चरण के विद्यार्थियों फीस जमा करने का अंतिम दिन रहा। एक दिन पहले इस चरण में कुल 23 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। विद्यार्थियों की फीस जमा करने के लिए दाखिला समिति के सदस्य अपनी सीट पर मौजूद रहे, लेकिन बेहद कम विद्यार्थी फीस जमा करवाने पहुंचे।
विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का ऑनलाइन विकल्प भी था, ऐसे में विद्यार्थियों ने संस्थान न आकर निजी स्तर पर ही फीस जमा करवा दी। वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया के सभी चरण खत्म होने के बाद आईटीआई की 30 फीसदी सीटें अभी भी खाली हैं। इन सीटों के लिए अब ओपन काउंसलिंग की जाएगी। जिसके लिए प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह चरण पूरी तरह ऑफलाइन और मैनुअल होगा।
आईटीआई में ओपन काउंसलिंग आठ अगस्त से शुरू की जा रही है, जो 23 अगस्त तक चलेगी। आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रह गए इच्छुक विद्यार्थियों के पास यह अंतिम मौका है। 15 दिन के भीतर वे किसी भी दिन संस्थान पहुंचकर अपना दाखिला करवा सकते हैं। ओपन काउंसलिंग में चौथे चरण में खाली रह गई सीटों के अलावा विभिन्न श्रेणियों की आरक्षित सीटों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
फीस जमा होने के बाद दाखिला समिति के सदस्य खाली सीटों की सूची बनाने में लग गए हैं। चार चरणों के बाद आईटीआई की भले ही सीटें खाली रह गई हैं, लेकिन कई ट्रेड्स ऐसी हैं, जिनमें एक भी सीट रिक्त नहीं है। इन ट्रेड की विद्यार्थियों में काफी मांग रही, लेकिन कट ऑफ लिस्ट ऊंची होने से सीट न अलॉट होने के कारण कई विद्यार्थियों को अन्य ट्रेड में दाखिला लेना पड़ा।
जिले की सबसे बड़ी एवं पुरानी आईटीआई में दाखिला लेने की विद्यार्थियों में होड रहती है। यही कारण है कि इस बार आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 8620 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड हैं। इसमें कुल 32 ट्रेड हैं, जिनकी 83 यूनिट संचालित की जा रही हैं। सभी ट्रेड्स की कुल 1348 सीटें हैं। जिसमें से 313 सीटें विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित रखी गई हैं। अब ओपन काउंसलिंग में आरक्षित के अलावा प्रक्रिया के दौरान खाली रह गई सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
चार चरणों में चली ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आईटीआई की 1348 में से 947 सीटों पर दाखिला हो चुका है। जिसके बाद अब 401 सीटें हैं। बता दें कि चौथे एवं अंतिम चरण की कट ऑफ लिस्ट में कुल 265 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। लिस्ट में सीट पाने वाले 177 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया। इस चरण में अलॉट की सीटों में से 88 पर विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। यह सभी खाली सीटें ओपन काउंसलिंग से भरी जाएंगी।
दाखिला की ऑनलाइन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। चार चरणों में चली ऑनलाइन प्रक्रिया में 940 से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। रिक्त सीटों के लिए आठ अगस्त से ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें विद्यार्थियों को सीधी प्रक्रिया से मौके पर दाखिला दिया जाएगा। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।