फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI : 20 admissions done on the third day of the sixth phase, Yamunanagar

आईटीआई : छठे चरण के तीसरे दिन हुए 20 दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ITI : 20 admissions done on the third day of the sixth phase, Yamunanagar
आईटीआई में दाखिला कराने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए बुधवार को छठे चरण के तीसरे दिन की प्रक्रिया हुई। तीसरे दिन कुल 29 ही विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। मौके पर ही दाखिला योजना के तहत पहुंचे इन विद्यार्थियों में नौ के दस्तावेजोें में कमियां मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया गया। वहीं 20 के दस्तावेज दुरुस्त होने पर उन्हें प्रवेश दे दिया गया।
आईटीआई में बुधवार को कुल रिक्त 50 सीट के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। तीसरे दिन की दाखिला प्रक्रिया के बाद अब कुल 30 सीटें अभी खाली हैं, जिनके लिए 19 दिसंबर तक प्रक्रिया चलेगी। इस बार अब तक के सबसे ज्यादा पंजीकरण प्राप्त हुए थे। आईटीआई की कुल 1320 सीट के लिए 13200 से ज्यादा आवेदन मिले थे।
विज्ञापन

औसतन एक सीट के लिए दस विद्यार्थियों ने आवेदन किया था बावजूद इसके अभी तक सभी सीटें भर नहीं पाई हैं। हालात यह है कि रिकार्ड आवेदन के बाद भी विभाग को सीट भरने के लिए दो अतिरिक्त चरण करवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि छठे चरण की काउंसलिंग चल रही है। विद्यार्थी पंजीकरण के बाद काउंसलिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल 70 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।

वहीं मंगलवार 23 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। बुधवार को कुल 29 विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया के लिए पहुंचे। जिसमें से 20 को प्रवेश दिया गया, जबकि अन्य के दस्तावेज सही न होने के कारण उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कॉउंसलिंग चल रही है। विद्यार्थी काउंसलिंग में पहुंचे और दाखिला प्राप्त करें। आईटीआई में प्रवेश पाने का यह अंतिम मौका है।
किस ट्रेड में कितनी सीट बाकी
कुल रिक्त सीटें 30
बढ़ई (कारपेंटर)-07
इलेक्ट्रोप्लेटर -01
फाउंड्रीमैन (दोहरी)- 03
फाउंड्रीमैन-04
सिलाई तकनीक -01
एसओटी -01
प्लाईवुड निर्माण -13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed