फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: 170 seats vacant in the second phase of admission

आईटीआई : दाखिले के दूसरे चरण में 170 सीटें खाली

Fri, 12 Jul 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
ITI: 170 seats vacant in the second phase of admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के तीसरे दिन वीरवार को भी विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की गई। अन्य दिनों की अपेक्षा विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा रही। वहीं विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में दाखिले कम हुए। दाखिला प्रक्रिया के दौरान पोर्टल कई बार बीच में अटका। दूसरी मेरिट लिस्ट की करीब 170 सीट खाली हैं।
इससे दाखिला प्रक्रिया में समय लगा। जिसके चलते ओटीपी आने और इसे अपलोड करने में समय लगा। दोपहर बाद पोर्टल की गति में फर्क आया और तेजी से दाखिले किए गए। दूसरे चरण की मेरिट लिस्ट में 320 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। इसमें से 100 विद्यार्थियों ने बुधवार तक दाखिला ले लिया था।
विज्ञापन

पोर्टल अटकने के कारण वीरवार दोपहर एक बजे तक 10 से 12 विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया। इसके बाद पोर्टल की गति में तेजी आई और 50 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। तीसरे दिन की प्रक्रिया के दौरान कुल 50 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं संस्थान आने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा थी। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी संस्थान तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुसार ट्रेड नहीं मिली है। यही कारण है कि रिकॉर्ड आवेदन होने के बावजूद दो चरणों में 50 प्रतिशत सीट तक नहीं भर पाई हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट की करीब 170 सीट खाली हैं। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण का शुक्रवार को अंतिम दिन है। दूसरे चरण के लिए सिर्फ आज दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फीस जमा करने का अंतिम दिन शनिवार को रहेगा।
दूसरी मेरिट लिस्ट नौ जुलाई को जारी हुई थी, जिसमें कुल 320 सीट अलाॅट की गई थी। प्रक्रिया के पहले दिन कुल 10 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। जबकि दूसरे दिन 10 जुलाई को कुल 90 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। तीसरे दिन 50 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। तीन बाद भी इस सूची की 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली हैं। शुक्रवार को दस्तावेज जांच का अंतिम दिन है।


संस्थान को मिले नए उपप्राचार्य

नोडल राजकीय आईटीआई को नए उप प्राचार्य मिले हैं। दीपेश महेंद्रू का तबादला अंबाला से यमुनानगर किया गया है। वीरवार को आईटीआई में उन्होंने अपना पदभार संभाला। वहीं अनुदेशक पवन कुमार कांबोज को भी वाइस प्रिंसिपल बना दिया गया है। दीपेश महेंद्रू ने वीरवार को दाखिला प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों व अभिभावकों से बात की। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की प्रक्रिया का शुक्रवार को अंतिम दिन है। विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला ले लें। विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed