फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It rained heavily throughout the night, the weather is pleasant due to the cool breeze

Yamuna Nagar News: रातभर झमाझम बरसे मेघा, ठंडी हवा से मौसम सुहावना

Thu, 05 Jun 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily throughout the night, the weather is pleasant due to the cool breeze
जगाधरी। ज्येष्ठ माह का नौतपा इस बार बिल्कुल भी नहीं तपा। नौतपा का अंतिम दिन भी बारिश होने से बेहद सुहाना रहा। जिसने लोगों को राहत मिली। मंगलवार रात को हुई बारिश से तापमान में कमी आई है। जिससे बुधवार का दिन सुहावना बन गया। हालांकि इस दौरान मौसम साफ रहा और धूप खिली। परंतु तापमान कम होने व हवा चलने से गर्मी ज्यादा परेशान नहीं कर पाई। जिले में औसतन करीब आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, रात को आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने का भी समाचार है। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। इस दौरान किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान की खबर नहीं मिली।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के पार्कों, बगीचों व बाजारों में अच्छी रौनक रही। अन्य दिनों की अपेक्षा दोपहर में भी बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग ने अभी इस सप्ताह दो दिन और बारिश की संभावना जताई है। दूसरी तरफ 15 जून से प्री-मानसून प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। जिससे बारिश की संभावनाएं व परिस्थितियां और ज्यादा प्रबल हो जाएंगी। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिससे जून में भी मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं, बुधवार को जिले में कई स्थानों पर बादल छाए रहे और करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारिश के आसार दो-तीन दिन से दिख रहे थे। ऐसे में मंगलवार शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। वहीं, रात करीब दस बजे बूंदाबांदी होने लगी और तेज हवा चलती रही। जिसके कुछ देर बाद तेजी बारिश हुई। तड़के पांच बजे तक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। जिससे लोगों को भारी राहत मिली। बारिश का असर अगले दिन कम गर्मी के रूप में देखने को मिला। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, वीरवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 25, शनिवार को 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed