फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is necessary to develop understanding between teacher and students for excellent teaching: Arya

उत्कृष्ट शिक्षण के लिए टीचर व विद्यार्थियों में समझ विकसित होना जरूरी : आर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to develop understanding between teacher and students for excellent teaching: Arya
It is necessary to develop understanding between teacher and students for excellent teaching: Arya - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक व विद्यार्थियों के बीच बेहतर समझ विकसित होना जरूरी है। इस समझ को विकसित करने की दिशा में मेंटर बैठक अहम भूमिका निभा रही है। यह शब्द डीएवी मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के उप प्रधान रमेश आर्य ने कॉलेज सभागार में स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन

कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रमेश आर्य ने कहा कि शिक्षक का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनकी स्किल को भी पहचानें, ताकि एक निश्चित समय के उपरांत उसे निखारा जा सके। लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएं। कहा भी जाता है कि संगत से सफलता निश्चित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास प्रतिभाशाली महिलाओं से भरा हुआ है। आज के समय में भारत की सभी महान और ऐतिहासिक महिलाएं प्रेरणा का स्त्रोत है। हम समाज और देश के लिए उनके योगदान को कभी भी नजर अंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने टीचर्स को बेहतर शिक्षण के टिप्स भी दिए। उन्होंने कॉलेज की सभी लैब व स्टाफ रूम का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कॉलेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर वाइस प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन, डॉ. रचना सोनी, डॉ. सुनीता कौशिक, डॉ. मीनाक्षी सैनी, संगीता गोयल व पारूल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed