फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is important to revive the art of potters: Ranveer

कुम्हार की कला को पुनर्जीवित करना जरूरी : रणवीर

Mon, 28 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
It is important to revive the art of potters: Ranveer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कपाल मोचन स्थित प्रजापति धर्मशाला में महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह हुआ। कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने महाराज गुरु दक्ष प्रजाप्रति मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि कुम्हार की कला को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। यह केवल कला नहीं बल्कि इसमें प्रजापति की कलात्मक सोच, कुशलता व कौशल छिपा है।
मंत्री गंगवा ने प्रजापति समाज से आग्रह किया कि नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पुराने परंपरागत तरीकों के साथ सजावटी वस्तुएं बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाएं। इन बर्तनों का निर्यात भी किया जा सकता है। विशेष रूप से विदेशों में इनकी मांग अधिक है। इस तरह से यह कला न केवल सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा रहेगी बल्कि व्यावसायिक दृष्टि से भी समृद्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने महाराज गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला के शेड के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका ने प्रजापति धर्मशाला में पांच लाख रुपये व वाइस चेयरमैन राहुल पंजेटा ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की। रणबीर सिंह गंगवा ने बोर्ड की परीक्षा कक्षा 10वीं, 12वीं व स्नातक के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि लाखों साल पहले प्रजापति ब्रह्मा ने पंच तत्वों (पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि) से सृष्टि की रचना की थी। इसके बाद उनके पुत्र दक्ष प्रजापति ने इन तत्वों का उपयोग बर्तनों की कलाकारी में किया। इस प्रकार वे मनुष्यों में पहले कलाकार के रूप में माने जाते हैं। कुम्हार को प्रजापति की संतान माना जाता है और उन्हें ही प्रजापति के रूप में सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने कहा चाक का आविष्कार इस कला को और भी बढ़ावा देने में सहायक साबित हुआ। हरियाणा में विवाह के अवसर पर चाक की पूजा की जाती है, जिससे इस कला को धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से भी सम्मान मिलता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह ने न केवल समाज की सांस्कृतिक धरोहर व परंपराओं को सम्मानित किया, बल्कि यह इस बात का भी प्रतीक था कि कैसे पुरानी परंपराओं को आधुनिक युग के साथ जोडक़र एक नया आयाम दिया जा सकता है।

बशेसर भूखडी एंड पार्टी ने धार्मिक भजनों से लोगों को निहाल किया। संचालन मनोज कुमार सुढैल द्वारा किया गया। इस मौके पर मेयर सुमन बहमनी, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, भाजपा मंडल प्रधान नरेश सैनी, महामंत्री संजीव मिलकड़ा, पूर्व प्रधान सतीश प्रजापति, रामेश्वर चौहान, रविदास मंदिर से बाबा निर्मल दास, कमेटी के अध्यक्ष सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed