फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Invoices of three dairy operators were deducted for shedding cow dung in drains

नालियों में गोबर बहाने पर तीन डेयरी संचालकों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Invoices of three dairy operators were deducted for shedding cow dung in drains
यमुनानगर। डेयरियों से नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को निगम की टीम ने दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स में डेयरियों से नालियों में गोबर बहाने पर तीन डेयरी संचालकों के चालान किए। वहीं, उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि वे दोबारा नालियों में गोबर डालते मिले तो उनकी डेयरियों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स में बार बार पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है। कई बार मेयर मदन चौहान के निर्देशों पर कॉम्पलेक्स से पानी की निकासी कराई गई। इस दौरान मेयर चौहान ने डेयरी संचालकों को नालियों में गोबर न बहाने के निर्देश दिए लेकिन फिर भी कुछ डेयरी संचालक गोबर को नालियों में बहा रहे हैं। जिससे नालियां व नाले ब्लॉक हो रहे है। मंगलवार को मेयर मदन चौहान ने दड़वा डेयरी कॉम्पलेक्स का अचानक निरीक्षण किया तो कई डेयरी संचालक गोबर को पानी के पाइप से नालियों में बहाते हुए मिले। जिसके बाद मेयर चौहान ने सीएसआई हरजीत सिंह व एसआई अमित कांबोज को डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में नालियों में गोबर बहाते मिलने पर डेयरी को सील करने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को एसआई प्रदीप दहिया, एएसआई सतबीर सिंह व अन्य ने दड़वा डेयरी कॉम्पलेक्स का दौरा किया। इस दौरान तीन डेयरी संचालक पानी से नालियों में गोबर बहाते हुए मिले जिनके एसआई प्रदीप दहिया व एएसआई सतबीर सिंह ने मौके पर ही चालान किए। वहीं, उन्हें चेतावनी दी कि यदि अब के बाद वे दोबारा गोबर नालियों में बहाते हुए मिले तो उनकी डेयरियों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed