फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Investigation into Felled Trees in Kalesar Forest Completed; Report Submitted to SIT Chairman

Yamuna Nagar News: कलेसर जंगल में काटे पेड़ों की जांच पूरी, रिपोर्ट एसआईटी चेयरमैन को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Investigation into Felled Trees in Kalesar Forest Completed; Report Submitted to SIT Chairman
प्रताप नगर। पंचकूला के आसरेवाला क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद छछरौली के कलेसर जंगल सहित अन्य क्षेत्रों में शुरू की गई जांच अब पूरी हो चुकी है। करीब 15 दिनों तक चली इस जांच के बाद एसआईटी टीम ने अवैध रूप से कटे पेड़ों की गणना कर अपनी रिपोर्ट चेयरमैन को सौंप दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रिपोर्ट में कितने पेड़ों की अवैध कटाई, जलने या जलाए जाने की पुष्टि होती है।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद छछरौली कलेसर वन विभाग व वन्य प्राणी विभाग में हलचल बढ़ी हुई है। हालांकि, यह जांच शुरू से ही विवादों में रही है। विभाग के उच्च अधिकारियों तक जांच में गड़बड़ी और कागजी खानापूर्ति की शिकायतें भी पहुंची हैं। जांच के शुरुआती दिनों में टीम सक्रिय रही, लेकिन बाद में जांच केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई। सरकार के निर्देश पर गठित इस टीम में आधा दर्जन डीएफओ और सैकड़ों वन कर्मचारी शामिल थे, जिन्हें जंगलों में कटे खैर व अन्य कीमती पेड़ों का आकलन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच में डीएफओ रविंद्र धनखड़, सुरेंद्र डांगी, संदीप गोयत, राजेश माथुर और ऋषिराज समेत कई अधिकारी शामिल रहे। इस बारे में वन रेंज अधिकारी कलेसर राजीव कांबोज ने बताया कि लगभग 15 दिनों तक चली जांच पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

एसआईटी टीम ने रिपोर्ट चेयरमैन को सौंप दी है। इस बारे में एसआईटी के चेयरमैन सुभाष यादव ही बता सकते हैं। इस संबंध में एसआईटी टीम के एक डीएफओ से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी देने से इन्कार करते हुए एसआईटी चेयरमैन सुभाष यादव से बात करने की बात कही। वहीं, सुभाष यादव से संपर्क के कई प्रयास किए गए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed