फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Introduction of house system in school for students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों के लिए स्कूल में सदन व्यवस्था की शुरुआत

Tue, 26 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Introduction of house system in school for students
प्रार्थना करते राजकीय स्कूल कोटला के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में स्कूल की व्यवस्थाओं में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सदन व्यवस्था आरंभ की गई। सदन व्यवस्था की शुरुआत आंबेडकर सदन से हुई। चारों सदनों के नाम बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद, शहीद ए आजम भगत सिंह व एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखे गए हैं।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने दीप जलाकर सदन व्यवस्था की शुरुआत की। सदन प्रमुख चिराग, सागर, अलीशा व शहनाज ने स्कूल प्राचार्य सहित तमाम शिक्षकों का तिलक लगाकर अभिवादन किया। सदन व्यवस्था के प्रथम दिवस ही विद्यार्थियों ने प्रार्थना स्थल पर कमान संभाली। सदन व्यवस्था प्रभारी श्रीराम, रवि नागरा एवं रजनी गर्ग की देखरेख में विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना स्थल पर समाचार वाचन, आज का विचार व सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया सदन व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों के बीच से ही अनुशासन, स्वच्छता, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधि समितियों का निर्माण किया गया है। विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना पनपे तथा वे भी स्कूल की व्यवस्थाओं का हिस्सा बनने केलिए सदन व्यवस्था लागू की गई है। एक सदन एक सप्ताह तक कार्य करेगा। अगले सप्ताह कार्य व्यवस्था दूसरे सदन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed