{"_id":"6a3ad4229ea4ca59fa0c1824","slug":"introduced-students-to-the-dimensions-of-learning-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158341-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को सीखने के आयाम से कराया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को सीखने के आयाम से कराया परिचित
Wed, 24 Jun 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों को दिखाते प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में आयोजित समर स्कूल प्रेरणा शिविर 2026 का मंगलवार को समापन हो गया। यह शिविर चार से 23 जून तक आईएसजीईसी इंस्टीट्यूट एवं एसपीएसटीआई के सहयोग से कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय चिंतन, नवाचार और व्यावहारिक अधिगम को बढ़ावा देना था।
शिविर का संचालन विभिन्न आईआईटी संस्थानों से आए वरिष्ठ विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने संवादात्मक सत्रों, प्रयोगों और समस्या समाधान आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने के नए आयामों से परिचित कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अनुभव प्राप्त किया।
समापन समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक वक्तव्यों और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से शिविर में मिले अनुभवों को साझा किया। आईआईटी प्रशिक्षक वृंद ने विशेष प्रस्तुति देकर पूरे शिविर की यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या ने आईआईटी प्रशिक्षकों, जिला प्रशासन, आईएसजीईसी इंस्टीट्यूट, एसपीएसटीआई, शिक्षक वृंद और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर अपने नाम प्रेरणा को सार्थक करता है।