{"_id":"6647f3a2b2a9cedfd004de44","slug":"intensified-efforts-to-connect-haryana-himachal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119120-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने के लिए तेज कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने के लिए तेज कवायद
Sat, 18 May 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर से हरियाणा-हिमाचल को सीधा जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। यहां जगाधरी-ताजेवाला प्रोजेक्ट के तहत कैल रोड से पंजेटों 32 किमी तक निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे के कार्य में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है इसी वर्ष के अंत में यह हाईवे जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 600 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। वहीं हाईवे के बनने से जहां दोनों राज्यों में सीधा लिंक होगा, वहीं वाहनों का सफर भी सुगम होगा।
इस हाईवे के बनने पर यमुनानगर की तरफ आने वाले भारी वाहनों से शहर को मुक्ति भी मिल जाएगी। चूंकि हिमाचल की तरफ जाने वाले वाहनों को यमुनानगर शहर के बीच से होकर निकलना पड़ता है। ऐसे में हादसों की संभावना बनी रहती है। इस निर्माणाधीन हाईवे के बनने से हादसों पर भी लगाम लगेगी। इस हाईवे को गाजियाबाद की राज श्याम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से बनाया जा रहा है। इस फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य सात फरवरी 2023 में शुरू हुआ था।
-- -- -- -- -- --
रेस्ट हाउस और अंडरपास की भी होगी सुविधा
इस नये फोरलेन हाईवे की लंबाई 32 किमी होगी, वहीं इसकी चौड़ाई 26 मीटर होगी जबकि सर्विस लेन की चौड़ाई 45 मीटर रहेगी। इस पूरे हाईवे पर दो बड़े रेस्ट हाउस (आराम घर) बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो ओवरब्रिज एक किलोमीटर के दायरे में बनेंगे। इसके अलावा 12 वीयूवी मतलब अंडरपास भी बनेंगे ताकि लोकल वाहनों की क्रासिंग हो सके। इसी प्रकार हाईवे पर तीन यूएलवीपी बनेंगे ये भी अंडरपास होंगे तथा दो एसयूवीपी यह भी अंडरपास की तरह होंगी। इसी तरह हाईवे पर 6 प्रकार के माइनर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा तीन मेजर ब्रिज भी होंगे, इससे स्थानीय क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अलावा दो ट्रक लेन बाय, साइन बोर्ड, सर्विस लेन के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगेगी। इतना ही नहीं इसी हाईवे पर 28 जगहों पर बस स्टॉपेज भी बनाए जाएंगे। इससे निर्माणाधीन हाईवे पर पड़ने वाले करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा। फोरलेन हाईवे पर वाहनों से टोल टैक्स भी वसूला भी जाएगा। ये प्लाजा कहां लगेगा अभी इसके लिए जगह निर्धारित नहीं है, लेकिन जिले में यह दूसरा टोल प्लाजा लगेगा। इससे पहले अंबाला-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गांव मिलक माजरा के रकबे में लगा हुआ है। इतना ही नहीं हाईवे पर लैंडस्कैप भी बनाया जाएगा जिसमें पौधे लगाए जाने हैं।