{"_id":"6ae8fd9c433426f61d0e2573","slug":"instructions-to-work-in-coordination-to-ensure-an-error-free-electoral-roll-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165585-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश
Tue, 03 Nov 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सोमवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवासन ने सभी जिलों के उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में एसआईआर के तहत नोटिस जारी करने, सुनवाई और विभिन्न फार्मों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
डीसी प्रीति ने बताया कि जिले में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद डीसी ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान फार्म नंबर 6, 7 और 8 के निस्तारण की प्रगति पर संतोष जताया गया। अभियान के तहत फार्मों का निस्तारण पूरा हो चुका है, जबकि दावों और आपत्तियों की सुपर चेकिंग का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें और नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दें। बैठक में जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, रादौर एसडीएम नरेंद्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, चुनाव तहसीलदार प्रशांत कुमार व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -