{"_id":"67e59bec9d3db2ba47018de4","slug":"instructions-to-seize-vehicles-involved-in-illegal-mining-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135206-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध खनन में लगे वाहन सीज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध खनन में लगे वाहन सीज करने के निर्देश
Fri, 28 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर डीसी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने पुलिस कर्मियों व खनन विभाग की टीम आपसी समन्वय करके चेकिंग करने तथा मौके पर सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिला में 11 नए नाकों की स्थापना की गई है और अलग-अलग विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई तथा इन सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं तथा जिले में जितने स्क्रीनिंग प्लांट लगे हुए हैं उनकी जांच की जाए कि उनकी वैधता कब तक है।
उन्होंने परमिट कैंसिल करने और डिस्मेंटल किए जाने वाले प्लांटस पर प्रभावशाली तरीके से काम करने के निर्देश दिए। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 2568 वाहनों की चेकिंग के दौरान 1 वाहन सीज तथा 17 वाहनों के चालान कर 4 लाख 90 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1472 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा 1 वाहन सीज कर 2 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 316 वाहनों की चेकिंग के दौरान 12 वाहनों का चालान कर 1 लाख 14 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 572 वाहनों की चेकिंग के दौरान 2 वाहनों का चालान कर 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 208 वाहनों की चेकिंग के दौरान 3 वाहनों का चालान कर 1 लाख 39 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन-रात चेकिंग की जा रही है।