फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   inspection,mandi, dc, instraction, cleaning,yamuna nagar, harayana

डीसी ने मंडियों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Sun, 24 Apr 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने शनिवार को बिलासपुर व साढौरा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मंडियों में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दें। इस दौरान डीसी ने उपस्थित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी।


उन्होंने गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वह मंडियों से गेहूं के उठान के कार्य में तेजी लाएं, ताकि मंडियों में किसानों को गेहूं की फसल को बेचने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मंडियों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। डॉ. एसएस फूलिया ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिलासपुर अनाज मंडी से गेहूं के उठान के कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से अब तक बिलासपुर व साढौरा की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक व खरीद की जानकारी भी ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर की मंडी में 22 अप्रैल तक 16745 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से हैफेड ने 11720 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 5025 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसी प्रकार साढौरा मंडी में 22 अप्रैल तक 12242 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसकी पूरी खरीद हैफेड द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडियों के औचक निरीक्षक के दौरान डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है तथा सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारु रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में 22 अप्रैल तक 177431 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।


इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 40395 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 110524 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 1100 मीट्रिक टन, एग्रो द्वारा 6875 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 18537 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। मौके पर बिलासपुर एसडीएम कुशल कटारिया, बिलासपुर मार्केट कमेटी के सचिव छोटन लाल, मार्केट कमेटी साढौरा के सचिव संत कुमार, सहायक सचिव अफसर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed