फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Innocent sacrifice: Husband and wife arrested, tantric guru not found

मासूम की बलि : पति-पत्नी गिरफ्तार, तांत्रिक गुरु का नहीं मिला सुराग

Thu, 08 Jan 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Innocent sacrifice: Husband and wife arrested, tantric guru not found
यमुनानगर जिले के गांव कामी माजरा में गुप्त नवरात्र की रात तंत्र सिद्धि के नाम पर मासूम की बलि दिए जाने के सनसनीखेज मामले में आरोपी पति शिव उर्फ सोनी व पत्नी भारती समेत दो बच्चों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पति-पत्नी का रिमांड वीरवार को पूरा हो जाएगा। जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में शामिल दोनों बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से सेफ हाउस भेज दिया गया है। वहीं, रिमांड के दौरान आरोपी दंपती से गहन पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पूछताछ में दंपती ने तंत्र सिद्धि के लिए मासूम की बलि देने की बात स्वीकार की है। वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी और इसमें मुख्य भूमिका तांत्रिक गुरु की रही, जिसने गुप्त नवरात्र की विशेष तिथि बताकर बलि देने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन

लंबे समय से तांत्रिक गुरु के संपर्क में थे
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति शिव उर्फ सोनी व पत्नी भारती लंबे समय से तांत्रिक गुरु के संपर्क में थे और उसके कहने पर ही तारीख, समय और तरीके का चयन किया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने कई डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल और संदिग्ध लेनदेन की भी जांच की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तंत्र नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। सबसे अहम बात यह है कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी तांत्रिक गुरु अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और आसपास के जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तांत्रिक गुरु की गिरफ्तारी के बाद इस अंधविश्वास के पूरे नेटवर्क से पर्दा उठ सकता है। इधर, दोनों बच्चों को सेफ हाउस भेजे जाने के बाद जिला प्रशासन और बाल संरक्षण इकाई भी सक्रिय हो गई है। बच्चों की काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि वे इस भयावह घटना के मानसिक असर से उबर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तंत्र या अंधविश्वास के नाम पर की गई इस जघन्य हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed