फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD workers protest against BJP government

Yamuna Nagar News: इनेलो के कार्यकर्ताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
INLD workers protest against BJP government
डीडीपीओ को मांगों से से अवगत कराते इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इनेलो के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर सड़क पर उतरी। भारी संख्या में कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी में एकजुट हुए। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने किया। एक घंटा मंडी में नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के लिए जिला सचिवालय की तरफ कूच किया। इस दौरान पुलिसबल भी तैनात रहा। दिलबाग सिंह ने डीडीपीओ नरेंद्र शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हो पाए। इस वर्ष आई भयंकर बाढ़ से प्रदेश के किसानों की कमर टूट गई है। किसानों की खड़ी फसल तो बाढ़ में खराब हुईं, साथ ही पशु धन का भी नुकसान किसानों को हुआ है।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह ने कहा कि इस वर्ष आई बाढ़ से प्रदेश की 19 लाख एकड़ फासलें प्रभावित हुई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला, साथी ही कई गांव ऐसे है जहां अभी तक बाढ़ के पानी की भी निकासी नहीं हुई है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा की सरकार प्रति एकड़ 50,000 मुआवजा बाढ़ पीड़ित किसानों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद खान ने कहा कि किसानों को फसलों और पशुओं का भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद ही ज्यादा खराब हो गई है। इस वजह से वे अगली फसल की बिजाई करने में असमर्थ हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोशनलाल, वकील गुरमीत सिंह, सुभाष खर्दबन, सर्वप्रिय जठलाना, मंगत राम सैनी, कार्यालय प्रभारी सुरेश शर्मा, गुरदयाल सेक्रेटरी, मलिक सिंगला, प्रवीण कैद, अंकुर कंबोज, मधुसूदन शर्मा, अर्जुन सुड़ैल, सुनील धारीवाल, सरदार काला सलैच आदि उपस्थित रहे।

डीडीपीओ को मांगों से से अवगत कराते इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह। संवाद

डीडीपीओ को मांगों से से अवगत कराते इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed