फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Injured in fight dies in PGI, commotion in the post

Yamuna Nagar News: मारपीट में घायल की पीजीआई में मौत, चौकी में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Injured in fight dies in PGI, commotion in the post
जगाधरी के कुंडी तालाब पार्क के पास हुई मारपीट में घायल हुए मधुबन कॉलोनी निवासी मोहन कुमार की पीजीआई में मौत हो गई। मोहन कुंडी पार्क के पास अंडों की रेहड़ी लगाता था। उसकी मौत पर भड़के परिजनों ने मंगलवार को बूड़िया गेट चौकी पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मोहन को डेयरी संचालक नीलू राणा ने पीटा था। वह अक्सर लोगों से इसी तरह मारपीट करता है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। आरोप है कि मोहन से मारपीट के मामले में भी पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। हंगामा कर रहे परिजनों को बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह ने समझाया और उन्हें बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जिसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


मधुबन काॅलोनी निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 53 वर्षीय मोहन कुमार कुंडी पार्क के पास अंडों की रेहड़ी लगाता था। वहीं पर पिछली ओर नीलू राणा की डेयरी है। 27 नवंबर को उसकी डेयरी के पास किसी ने पेशाब किया था। थोड़ी देर बाद नीलू राणा वहां पर आया और मोहन कुमार पर पेशाब करने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि नीलू राणा ने उसके पति मोहन को बुरी तरह से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां सोमवार रात को उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत पर गुस्साएं परिजन हंगामा करते हुए बूड़िया गेट पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनाें का आरोप था कि डेयरी संचालक नीलू राणा पहले भी कई लोगों से मारपीट कर चुका है। वह अक्सर लोगों के साथ इसी तरह से मारपीट करता है। इसकी शिकायत करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। हंगामा कर रहे परिजनों को बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मियों ने समझाया। काफी समझाने के बाद में परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह का कहना है कि मामले में पहले ही आरोपी के खिलाफ मारपीट मामला दर्ज कर लिया गया था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed