{"_id":"663d47cbbe9337e0820ce284","slug":"injured-after-being-attacked-with-a-rod-case-against-four-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118747-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रॉड से हमला कर किया घायल, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रॉड से हमला कर किया घायल, चार पर केस
Fri, 10 May 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। सादिकपुर खांडरा के क्यूब पर रॉड से हमला करके उसे घायल करने के आरोप में पुलिस ने खांडरा के सुल्तान, सुल्तानपुर के कम्मा तथा नयागांव के तेजा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इनके एक साथी की पहचान की जा रही है।
क्यूब ने बयान दिया है कि 8 मई को वह बाइक पर अपने घर से पोल्ट्री फार्म पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह रज्जाक की दुकान पर बाइक पर तेल डलवाने के लिए रुका। तभी पीछे से आए सुल्तान, कम्मा, तेजा व उनके एक साथी ने अपने हाथों में ली हुई रॉड से उस पर हमला कर दिया।
क्यूब की आवाजें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। क्यूब ने आरोप लगाया कि सुल्तान के पास पिस्टल भी था। सभी आरोपियों ने जुल्फान के पोल्ट्री फार्म पर बैठकर क्यूब पर हमले की साजिश रची। हमले में घायल क्यूब को सीएचसी से यमुनानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ अनिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।