फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information on the latest image processing techniques

Yamuna Nagar News: इमेज प्रोसेसिंग की नवीनतम तकनीकों की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Information on the latest image processing techniques
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग व बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग ने इमेज प्रोसेसिंग पर एक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का संचालन विप्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास गोयल द्वारा किया गया। उन्होंने इमेज प्रोसेसिंग की नवीनतम तकनीकों और औद्योगिक अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने इमेज एन्हांसमेंट, फिल्टरिंग, सेगमेंटेशन व मशीन लर्निंग के साथ इमेज विश्लेषण के उपयोग पर चर्चा की। सत्र का मार्गदर्शन डॉ. विशाल गर्ग ने किया। सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक व संवादात्मक रहा, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्न पूछे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने आयोजक टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे उद्योग-संबंधित सत्रों की आवश्यकता पर जोर दिया, जो शिक्षण और उद्योग के बीच की खाई को पाटने में सहायक होते हैं। छात्रों और संकाय सदस्यों ने इस ज्ञानवर्धक सत्र के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे उन्हें इस क्षेत्र में नई तकनीकों को समझने का अवसर मिला। जेएमआईईटीआई निरंतर ऐसे विशेषज्ञ सत्रों का आयोजन कर छात्रों को उद्योग से जोड़ने और उनके व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed