फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information on safety given to girl students

Yamuna Nagar News: छात्राओं को सुरक्षा की दी जानकारी

Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Information on safety given to girl students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेफ सिटी कैंपेन के तहत सरकारी उच्च विद्यालय मंडेबरी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना की एएसआई नीलम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा संबंधित जानकारियां दीं।
उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं को अपराधों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के प्रति सजग जागरूक करने के लिए चलाया गया है और ये विशेष जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने 112 एप व दुर्गा शक्ति एप के महत्व बारे भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दोनों एप हर महिला के पास होनी चाहिए। इनकी सहायता से वें किसी भी समय विकट परिस्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं। अगर महिला रात के समय कहीं से आ रही हो या जा रही हो वह अकेली होने पर भी किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न करें। आपकी एक कॉल पर महिला पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी व ट्रिप मॉनिटरिंग के तहत महिला को उसके गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचा देगी। एएसआईने महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान कहा कि जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जगह-जगह जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले के सभी स्कूलों तथा कॉलेजों के आसपास सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्कूल और कॉलेज के सुबह खुलने तथा छुट्टी होने के समय सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सावधानी बरती जा रही है तथा वहां पर घूम रहे आवारा किस्म के लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed