{"_id":"6797df7d1170ed6d6d08becd","slug":"information-about-durga-shakti-app-given-to-girl-students-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132175-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं को दी दुर्गा शक्ति एप की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं को दी दुर्गा शक्ति एप की जानकारी
Tue, 28 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सेफ सिटी की टीम ने जगाधरी के एक कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचकर छात्राओं से वार्ता की। टीम ने दुर्गा शक्ति एप और पॉक्सो एक्ट के नियमों के बारे में जानकारी दी।
सेफ सिटी टीम की इंचार्ज नीलम ने बताया कि बच्चों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधान व सजा के बारे में बताया गया। छात्रों को गुड टच व बैड टच के बारे अनेक उदाहरण देकर बताया कि किस तरह उन्हें अपने रिश्तेदारों, पारिवारिक जनों आस-पड़ोस में रहने वाले किसी भी आदमी को चाहे किसी भी उम्र का हो डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत भावना से छूने की कोशिश करता है या गलत शब्द कहता है तो बिना डरे और बिना हिचकिचाहट के उनकी शिकायत करनी चाहिए। महिलाओं को अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप का प्रयोग करना है। इसके चंद मिनट में पुलिस की टीम आपके पास होगी। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर 8818000108 या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी कॉल कर सकते हैं। संवाद