फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information about agriculture related schemes

Yamuna Nagar News: कृषि संबंधी योजनाओं की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Information about agriculture related schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक छछरौली की तरफ से अन्नदाता महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के छछरौली प्रबंधक जगदीश राय ने किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
बैंक मैनेजर जगदीश राय ने बताया कि स्टेट बैंक की तरफ से किसानों के सम्मान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान जिसका फायदा साथ उठा सकते हैं। किसानों का कहना है कि आज किसान और बैंक का नाता ठीक उसी तरह से है। जिस तरह से किसान और खेती का है। बैंक के बिना किसान आज कृषि योजनाओं का फायदा नहीं उठा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों फायदा देने के लिए अब पैसा सीधे उनके अकाउंट में डाल रही है। बैंक प्रबंधक ने बताया कि सरकार की तरफ से किसानों के लिए नई-नई योजनाएं जैसे किसान समृद्धि ऋण योजना, जिसमें प्रति एकड़ 3 लाख 50 हजार से ऊपर तक का लोन दिया जा रहा है। जिसका लाभ उठाते हुए किसान अपना काम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed