फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inform your wife over phone that he committed suicide

Yamuna Nagar News: पत्नी को फोन पर सूचना दे की खुदकुशी

Fri, 27 Sep 2024 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Inform your wife over phone that he committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक पेंटर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार क दिया है। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले उसने पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी है।
मामला अर्जुन नगर चौकी क्षेत्र के तेजली गांव का है। बताया जा रहा है कि मक्खन सिंह रंग रोगन का कार्य करता था। मक्खन सिंह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बुधवार को वह काम पर जाने की बात कर घर से निकला था। शाम को घर पर नहीं पहुंचा। तो उसकी पत्नी ने फोन किया था। इस पर मक्खन सिंह ने आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

इससे परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने के साथ परिजनों ने इसकी तलाश कर दी। गांव के ही पास ही मक्खन सिंह बेहोशी की हालत में मिला। तुरंत उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण मक्खन सिंह ने आत्महत्या की है। मामले के जांच अधिकारी इरशाद अली ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed