{"_id":"6557b16c08eb0a0c600fa71d","slug":"increasing-pollution-complaints-of-eye-irritation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-9157-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बढ़ रहा प्रदूषण, आंखों में जलन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बढ़ रहा प्रदूषण, आंखों में जलन की शिकायत
विज्ञापन
वायु प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पाने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ओरेंज जोन में है, जो शुक्रवार को 218 रहा। इसी तरह पांच दिनों से एक्यूआई ओरेंज व येलो जोन में है, जो दिवाली से एक दिन पहले ग्रीन जोन में 98 दर्ज हुआ था। अब इसका असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है, जिनमें काफी को आंखों में जलन व धुंधलापन की शिकायत हो रही है। ऐसे मरीज आंखों के चिकित्सकों के पास पांच दिनों में बढ़े हैं, उधर पर्यावरणविद् की मानें तो तेज हवाओं व बारिश से वायु प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है, पर ऐसा न होने पर हफ्तेभर यह तंग कर सकता है। बता दें कि दिवाली से एक दिन रविवार को एक्यूआई 98 दर्ज किया गया था। इसी रात एक बजे तक पटाखों व आतिशबाजी जलने पर एक्यूआई ढाई गुना बढ़ गया, जो सोमवार को 259 रिकॉर्ड हुआ। ऐसे ही मंगलवार 172, बुधवार 272, गुरुवार 179, शुक्रवार 218 एक्यूआई रहा। जबकि एक्यूआई 50 तक सामान्य माना जाता है। यानी अभी सामान्य से चार से पांच गुना तक एक्यूआई आ रहा है। इससे लोगों को खासकर आंखों में जलन, धुंधलापन व पानी आने की शिकायत हो रही है। शहर के निजी आंखों के अस्पताल के डाॅ. राघव ने बताया कि गत पांच दिनों से ऐसे मरीज बढ़े हैं, जिन्हें आंखों में जलन, धुंधलापन व पानी आने की शिकायत है। इस पर उन्हें दवा के साथ घर से बाहर निकलने पर चश्मे जरूर पहनने और बार-बार आंखों को साफ पानी से धोने की सलाह दे रहे हैं।
पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अजय ने बताया कि हवा चलती है या बारिश हो जाती है तो प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है, जबकि ऐसा न होने पर प्रदूषण कम होने में हफ्तेभर तक का समय लग सकता है। इसमें आंखों सहित एलर्जी व सांस के रोगियों को दिक्कत हो सकती है। वायु प्रदूषण के सेहत पर पड़ने वाले असर से बचने को मास्क का प्रयोग किया जा सकता है।
शहर में खुले में कचरा जलाया जा रहा है। इससे भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ऐसा नजारा आए दिन शहर के बीच कन्हैया साहिब चौक समीप ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स में देखने को मिल रहा है। जहां जगह-जगह बार बार कचरा इकट्ठा कर उसमें आग लगाई जा रही है। इससे दिनभर निकलता धुंआ आसपास के लोगों को परेशान कर रहा है।