फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Increased risk of dengue, 63 active patients

डेंगू का बढ़ा खतरा, 63 सक्रिय मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of dengue, 63 active patients
जिले में गत दो दिनों में डेंगू के 15 नए मामले सामने आए है। अब डेंगू के कुल 63 मरीज हो गए हैं। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जलभराव होने पर लारवा पनपने की आशंका जताई जा रही है। इससे डेंगू का फैलाव हो सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. जेएस पुनिया ने भी शुक्रवार केे सरस्वतीनगर सीएचसी में पहुंच कर मच्छर जनिन बीमारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। हालांकि उन्होंने संतोष जताया कि जिले में फिलहाल डेंगू व मलेरिया कंट्रोल में है। जुलाई माह में मलेरिया का एक केस मिला था जो ठीक हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का पानी घरों की छतों पर पड़े पुराने सामान में जमा हो जाता है। इसके अलावा खाली प्लाटों व खनन जोन में खोदे गए गड्ढों में भी पानी जमा हो जाता है। इसके अलावा गमलों में भी पानी कई दिन तक ऐसे ही जमा रहता है। इससे डेंगू को फैलाने वाला मच्छर पनपता है। डेंगू का मच्छर साफ पानी व घरों के अंदर ही पनपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को केवल स्वास्थ्य विभाग के भरोसे ही नहीं रहना, बल्कि खुद भी अलर्ट होना होगा। घरों में बरती जाने वाली लापरवाही ज्यादा भारी पड़ सकती है। लो फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर साफ करें। इस ट्रे में फ्रिज से निकलने वाला पानी बूंद-बूंद करके जमा होता रहता है। जिसमें मच्छर का लारवा आसानी से पनपता है।
इसके अलावा कूलरों में भरे गए पानी में भी लारवा पनपता है। यह विभागीय टीम की ओर से की गई जांच में भी सामने आया है। 13 सितंबर तक जिन 48 लोगों को डेंगू हुआ था, जांच के दौरान 35 घरों में मच्छरों का लारवा मिला था।

-----
डिस्पेंसरी से दवाई ले सकते हैं : डॉ. सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में डेंगू के कुल 63 केस मिल चुके हैं। यदि कोई डेंगू से पीड़ित होता है तो वह सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी के अलावा सेक्टर-17 स्थित जिला मलेरिया डिस्पेंसरी से ले सकता है। डेंगू प्रभावित एरिया में फॉगिंग कराई जा रही है। नगर निगम के अलावा सभी बीडीपीओ को फॉगिंग के लिए दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed