फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   income tax Raid in Yamunanagar

शहर में चावल कारोबारी के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, खंगाल रहे दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
income tax Raid in Yamunanagar
शहर में मशहूर चावल एक्सपोर्टर के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की है। इनकम टैक्स के अधिकारी तीन दिनों से कारोबारी के घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वहीं घर के बाहर पुलिस ने डेरा डाल रखा है। सूत्रों के मुताबिक घर से अधिकारियों को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं, जो संदेह के घेरे में हैं। दस्तावेजों के बारे में कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। विभाग की छापामारी अभी और कितने दिन चलेगी, इस बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

चावल कारोबारी के सेक्टर-18 कक्कड़ निवास में तीन मार्च से चल रही कार्रवाई अन्य कारोबारियों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि टीम में पंचकूला, चेन्नई समेत कई अन्य शहरों से इनकम टैक्स के अधिकारी शामिल हैं। तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे अधिकारी तीन मार्च से ही दस्तावेज खंगालने में जुटे हैं, लेकिन दो दिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पहले टीम के कक्कड़ निवास पहुंचने के बाद मुख्य गेट को अंदर से बंद कर लिया गया है। इस दौरान घर के सदस्यों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा और न ही किसी को बाहर से अंदर प्रवेश दिया जा रहा। परिवार के जितने भी सदस्य हैं सभी के मोबाइल विभाग की टीम ने कब्जे में ले रखे हैं। तीन दिनों से कारोबारी की कोठी के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

घर के बेसमेंट से होता है सारा काम
इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक कारोबारी चावल की कनकी को एक्सपोर्ट करने का काम करता है। उसने घर में ही बेसमेंट बना रखा है। कारोबार से संबंधित सारा काम इसी बेसमेंट से ही चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चावल कारोबारी एक्सपोर्ट का काम अपने पार्टनर के साथ करते हैं, जो शहर में ही रहते हैं। ऐसे में पार्टनर के घर पर भी इनकम टैक्स के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। टीम पूरा होमवर्क करके आई थी। उनके पार्टनर शहर में कहां रहते हैं, इसके बारे में इनकम टैक्स की टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

दो माह में दूसरी छापामारी
पिछले दो माह में शहर में इनकम टैक्स विभाग की यह दूसरी छापामारी है। जनवरी में इनकम टैक्स विभाग ने यमुनानगर के इनेेलो से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर व कार्यालय पर छापामारी की थी। इसके अलावा लक्कड़ मंडी में लकड़ी का काम करने वाले टिंबर आढ़ती के यहां भी छापामारी हुई थी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से आई टीमों ने कई दिन तक उक्त लोगों के घरों व कार्यालयों से दस्तावेज खंगाला था। कुल 11 टीमों ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया था। तब कई जगहों से टीम को नकदी व ज्वेलरी मिली थी, जिसका कोई रिकॉर्ड टीम को नहीं दिखाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed