{"_id":"6a566f3758789e4cb20490b4","slug":"in-yamunanagar-an-intoxicated-father-attempts-to-harass-his-innocent-daughter-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नशे में धुत आरोपी पिता का मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नशे में धुत आरोपी पिता का मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा; केस दर्ज
Tue, 14 Jul 2026 10:48 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:48 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे पति नशे की हालत में काम छोड़कर घर आ गया। करीब दो बजे जब महिला घर पहुंची तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन
आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विज्ञापन
यमुनानगर जिले के साढ़ौरा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ साढ़ौरा क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती है। परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। सोमवार को वह और उसका पति दोनों काम पर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पति नशे की हालत में काम छोड़कर घर आ गया। करीब दो बजे जब महिला घर पहुंची तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन
आरोप है कि पति अपनी ही डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। महिला ने तुरंत शोर मचाकर आरोपी को रोका। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर महिला थाना के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।