{"_id":"620eb7d23b0046049c6bf52a","slug":"in-the-republic-day-celebration-the-winners-of-the-past-were-honored-yamuna-nagar-news-knl993059184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पास्ट की विजेता छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पास्ट की विजेता छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय कन्या सीसे स्कूल पुरानी सब्जी मंडी में छात्राओं को सम्मानित करते डीईओ सतपाल कौशिक।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट और गिद्दा में स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की 60 छात्राओं ने जिलास्तर पर मार्च पास्ट व गिद्दा में भाग लिया था।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने इस दौरान छात्राओं को सफलता के गुर बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार कानून व सरकार की ओर से शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे भी जागरूक किया। कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। बेटियों को अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। कहा कि वे समाज व आर्थिक परिस्थितियों से डर कर पढ़ाई न छोड़े। ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए संघर्ष सबसे जरूरी है, बिना संघर्ष सफलता नहीं पाई जा सकती है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग प्रकार के बनाए व्यंजन और प्रदर्शनी के बारे जानकारी ली।
जिला शिक्षा अधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर मार्च पास्ट और गिद्दा में द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। डीईओ ने अध्यापक रंजन, शिवानी, शहनाज, सारिका, गीतू, निधि, अवतार सिंह को उनके कार्यों के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य अनिल शर्मा ने डीईओ को विद्यालय प्रगति रिपोर्ट के बारे बताया। इस दौरान मिश्रीलाल, अनुज गर्ग, साधना, भीमसेन, वर्षा, हरजीत, पद्मिनी, सीमा, मोनिका, प्रवेश उपस्थित रहे।